Homeअन्य खबरेस्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नेहा पांडे हुई स्व.सुषमा...

स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नेहा पांडे हुई स्व.सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 20 मई 2023 / बिलासपुर :-

स्वस्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु नेहा पाण्डेय का भाजपा महिला मोर्चा तिफरा सिरगिट्टी ने किया सम्मान
सिरगिट्टी वार्ड 12 निवासी नेहा पांडे को नर्सिंग एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरम लाल कौशिक के हाँथो स्व.सुषमा स्वराज अवार्ड से नवाजा गया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, बिलासपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष
जयश्री चौकसे ,उपाध्यक्ष गायत्री दुबे ,तिफरा सिरगिट्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज साहू , तिफरा सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन की उपस्थिति में भारत की यशस्वी महिला स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड से नवाजा गया।
नेहा पाण्डेय की रुचि 14 साल की उम्र से ही मेडिकल लाइन की तरफ थी 18 साल की उम्र में उन्होंने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का के रूप में कार्य करना शुरू किया।
फिर उनके द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में बतौर नर्सिंग ट्रेनर के रूप में कार्य शुरू किया गया वही उन्होंने सैकड़ो बालिकाओ को GDA जनरल ड्यूटी अस्सिस्टेंट के तहत नर्सिंग ट्रेंनिग भी दिया है। आज उनके द्वारा ट्रेनिंग ली गयी बहुत सी लड़कियां बिलासपुर के बहुत सारे हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही है ।। कोरोना काल मे भी इनके द्वारा मरीज़ो के लिए कोरोना योद्धा की तरह निस्वार्थ सेवा किया गया ।।
नेहा पाण्डेय आज वर्तमान में सिरगिट्टी में बतौर मितानिन अपनी सेवा दे रही है एवं बहुत सी महिलाओ का इनके द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया जा रहा है, श्रीमती पांडे निरंतर समाज सेविका के रूप में अपनी सेवा दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!