Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय सेवक संघ के विजयादशमी उत्सव पर पहुँचे सैकड़ो की तादाद में...

राष्ट्रीय सेवक संघ के विजयादशमी उत्सव पर पहुँचे सैकड़ो की तादाद में संघ कार्यकर्ता…उत्सव देखने उमड़े शहर के नागरिक

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / 20 अक्टूबर 2024 / रविवार / बिलासपुर / सिटी :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर नगर विजयादशमी उत्सव रविवार 20 अक्टूबर को जितेंद्र सिंह पवार क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र भोपाल के मुख्य वक्ता की आसंदी में लाल बहादुर शास्त्री मैदान पर स्वयंसेवकों एवं नगर के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संघ के मुख्य पदाधिकारियों में जितेंद्र सिंह पंवार व डॉ. विनोद तिवारी सहित अन्य ने सर्व प्रथम माँ भारती के छाया चित्र पर माल्याअर्पण कर दीप प्रसज्वलित किया तत्पश्चात संघ के ध्वज को फहराया गया वही उपस्थित दर्शकों सहित संघ के कार्यकर्ताओं ने वंदना गीत गाया।

मैदान में कतार बद्ध खड़े संघ के कार्यकर्ताओं ने लाठी चलाने का प्रदर्शन किया साथ ही कुश्तियों के पैतरे बाजी के साथ कराटे का भी प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात भोपाल से आये जितेंद्र सिंह पंवार ने अपने उदबोधन में राष्ट्र सेवा व भारत माता की रक्षा का संकल्प दिलाया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवक संघ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने संपूर्ण गणवेश में देखा गया वही दर्शकों की दीर्घा में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल व बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!