

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 29 जुलाई 2023 / बिलासपुर :- तिफरा में आज हरियाली महोत्सव मनाते हुए नागरिक सुरक्षा संगठन ने ” पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ,पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाओ “… के तर्ज पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने आज दिनांक 29 जुलाई को तिफरा के हाई सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा था इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 10 पेड़ लगया गया जिसमे खासकरआवला, आम और बादाम के पौधे थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कश्यप महिला जिलाध्यक्ष नम्रता शर्मा जिला उपाध्यक्ष फिरोजा आलम कृष्णा पाण्डे , ममता सोनी , मंजू दुबे , हरीश साहू , महेंद्र बंजारे , बिनि सिंह , अजय केरकेटा ,पवन सोनकर ,संजय यादव साशंक वैध उपस्थित रहे।