

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 09 नवंबर 2023 / गुरुवार / बिलासपुर :- बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक के पक्ष में बिलासपुर के जाने माने चिकित्सक डॉक्टर अभिराम शर्मा वोट माँगने घर घर पहुँचे वही स्थानीय लोग अपने चहेते डॉक्टर को देखकर खुश हो गए और उनका स्वागत सत्कार किया। बता दें कि डॉक्टर अभिराम शर्मा वर्षों से सिरगिट्टी क्षेत्र के लोगों का ईलाज करते आ रहे है जिस वजह से इनके परिचित के लोग सिरगिट्टी में अत्यधिक है जिसका फायदा यहाँ भाजपा को मिल सकता है। डॉक्टर अभिराम शर्मा के साथ प्रचार में मुख्य रूप से सिरगिट्टी भाजपा नेता राजेन्द्र साहू उर्फ बौना, सूर्यकांत तिवारी, रूप लाल सहित अन्य कार्यकर्ता व भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएँ थी।
● काँग्रेस सिर्फ घोषणा करती है कार्य नही करती है ●
भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक के समर्थन में वोट माँगने निकले डॉक्टर अभिराम शर्मा ने कहा काँग्रेस अपने घोषणा पत्र में सिर्फ घोषणा बनकर रह जाती है कार्य नही करती जिसका उदाहरण राजस्थान में देखा गया जहाँ उनकी सरकार बनी है। डॉक्टर अभिराम शर्मा ने और क्या कहा देखें वीडियो