Homeराजनीतिबस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ भाजयुमो...

बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं के खिलाफ भाजयुमो ने प्रदेश भर में निकाली मशाल रैली

छत्तीसगढ़ / 13 फरवरी 2023 / बिलासपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में लगातार लचर हो रही कानून और व्यवस्था का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में विशाल मशाल रैलियां निकाली गई। दरअसल नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू कुछ दिनों पूर्व बस्तर जिला मंत्री बुधराम करता और नीलकंठ कक्केम द्वारा की नक्सलियों द्वारा की गई निर्मम हत्याओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को कोसते हुए आज समूह के छत्तीसगढ़ में मशाल निकाली गई। बिलासपुर में भी प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मशाल रैली निकाली गई। बिलासपुर में निकाली गई इस रैली में सर्व श्री निखिल केशरवानी बृजेंद्र शुक्ला दीपक सिंह कोमल सिंह अनमोल जा, ओंकार पटेल राजा दुबे पुष्पेंद्र महंत गौरी गुप्ता सनी केसरी केतन सिंह रोशन सिंह महर्षि वाजपेई नितिन छाबड़ा लव दीक्षित विवेक ताम्रकार आकाश निषाद अभिषेक राज साहिल भाभा तुषार साव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!