
छत्तीसगढ़ / 25 फरवरी 2023 / बिलासपुर :-
** निजात अभियान के तहत जनजागरूकता हेतु चलाया गया विशेष अभियान ** रेल्वे स्टेशन के करीब 125 आटो में निजात अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर ** आटो चालको को भी नशे में वाहन नही चलाने की दी गई समझाईश ** अधिक से अधिक लोगो को इस अभियान में जुडने हेतु किया गया आग्रह
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा जनजागरूकता हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल्वे स्टेशन में करीब 125 आटो में जनगारूकता हेतु पोस्टर लगाये गये है साथ ही आटो चालको को नशे में वाहन नही चलाने की समझाईश दी गई तथा अधिक से अधिक लोगो को निजात अभियान से जुडने हेतु आग्रह किया गया है।