Homeअन्य खबरेनव पदस्थ आईजी अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण कहा चुनाव को...

नव पदस्थ आईजी अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण कहा चुनाव को मद्देनजर रख अपराधियों पर कसेंगे नकेल

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / 06 सितंबर 2023 / बिलासपुर :- संभाग के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव आज बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा 2023 के विधानसभा चुनाव को सफलता पूर्वक समपन्न कराने की जिम्मेदारी अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य है जिसके लिए संभाग में पर्याप्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखा जाएगा वही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए शांति व्यवस्था बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

नशे से निजात अभियान के सवाल पर आईजी ने प्रशंसा करते हुए कहा यह अभियान काफी हद तक सफल रहा इससे अपराध का ग्राफ भी बहुत ज्यादा कम हुआ है। सभी जिले के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित कर नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने व अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिसिंग की अच्छी तैयारी की जाएगी। आईजी ने कहा पुलिस के पास अपनी स्वयं के सूचना तंत्र होते है जिससे वह अपराधियों तक पहुँच जाती है।

🔸छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 06.09.2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं।

🔸 अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के पद पर एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे एवं 07 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं।

🔸नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

🔸पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज श्री राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक डी.रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!