

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / 03 फरवरी 2024 / शनिवार / बिलासपुर :- जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के चलाये गए अभियान नशे से निजात वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नही है क्योंकि देश विदेश से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस अभियान की प्रशंसा कर शोसल मीडिया में अपना वीडियो वायरल करते हुए अपना समर्थन दिया है। वही अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी इस अभियान को नशे मुक्त जीवन के लिए मिल का पत्थर बताते हुए अनेकों कार्यक्रम भी आयोजित किये है। इस अभियान ने कईयों को नशा छुड़वाने में कारगर भी रहा है जिसकी आज प्रशंसा करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी अपना समर्थन दिया और कार्यक्रम में शामिल हुए है।
उपमुख्यमन्त्री छत्तीसगढ़ अरुण साव द्वारा पुलिस के निजात अभियान की प्रशंसा करते हुए इसमें सभी को शामिल होने की अपील की। सभी को नशे से दूर रहने को कहा। श्री साव सरकार के सख़्त निर्देश है कि अवैध नशे पर रोक लगे। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) अर्चना झा थी।