

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 01 जून 2023 / बिलासपुर :-
अप.क्र. 47/2023 धारा 379 भादवि
अप.क्र. 325/2023 धारा 457, 380, 411 भादवि
अप.क्र. 361/2023 धारा 454, 380 भादवि
अप.क्र. 369/2023 धारा 379 भादवि
अप.क्र. 382/2023 धारा 380 भादवि
अप.क्र. 384/2023 धारा 454, 380,411 भादवि
सिरगिट्टी पुलिस की बडी कार्यवाही।
चोरी के 06 प्रकरणों मे मिली पुलिस को सफलता।
सोने चांदी व घरेलू सामान के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया।
आरोपी सब्जी का फेरी कर लगातार बंद घरों मे करता था चोरी।
01 चोरी करने वाले व 03 खरीददार पुलिस के हत्थे चढे।
चोरी हुये मशरूका शत-प्रतिशत किया गया बरामद।
04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों से 02 लाख से अधिक का सोने चंादी के आभूषण व घरेल सामान बरामद।
आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी:-
- बबलू कुमार ठाकुर पिता पूरन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी अैकारी थाना जशन जिला हाथरस उत्तरप्रदेश हा.मु. महिमा नगर सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 47, 325, 361, 369, 382, 384/2023)
- रोहित कुमार साहू पिता शिव सहाय साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बन्नाक चैक सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 325/2023)
- सोना सोनवानी पिता स्व. बिरजू सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी तारबहार मसीह टेन्ट हाउस के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 325/2023)
- संजय जायसवाल पिता स्व. कृष्णा जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी भारत बेग हाउस तेलीपारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) (अप.क्र. 384/2023)
जप्त मशरूका:-
01 नग सोने का लाॅकेट, 01 जोडी सोने का टाप्स, 01 नग जोडी चांदी का पायल, 02 नग पीतल का नल, एसी पाईप, 01 नग टीवी, 01 नग होम थियेटर, 01 नग आयरन, 03, नग गैस सिलेण्डर, 01 नग इंडेक्शन चूल्हा, 01 नग टाटा स्काई बाक्स, 01 नग सैमसंग मोबाईल, 01 नग स्मार्ट बांच, 01 नग ईयर फोन, 02 नग, बैग, 01 नग समसिवल पम्प, 01 नग बडी बैटरी किया गया जप्त।
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को बिलासपुर जिले मे हो रहे चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 31.05.2023 को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान सरदार मोहल्ला गेट के पास एक व्यक्ति अपने पास एक बोरी मे कुछ सामान रखा हुआ था जो पुलिस को देखकर छिप रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम बबलू कुमार ठाकुर पिता पूरन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी महिमा नगर सिरगिट्टी का बताया। संदेही के पास रखे हुये बोरी को चेक करने पर बोरी के अंदर इंडेक्शन चूल्हा, आयरन, बर्तन राशन के सामान रखा हुआ था जिसे चोरी करना बताया । संदेही को थाना लाकर चोरी के संबंध मे पूछताछ करने पर सिरगिट्टी क्षेत्र के अन्य और 05 जगहों से चोरी कर सोने चांदी व घरेलू सामान को सोना सोनवानी, रोहित साहू एवं संजय जायसवाल को बेचना बताया। चोरी हुये माल मशरूका की बरामदगी हेतु अन्य संदेही सोनी सोनवानी, रोहित साहू व संजय जायसवाल को पता तलाश कर पकडकर चोरी का सामान के संबंध मे पूछताछ करने पर अपने घर मे छिपाकर रखना बताया। सभी आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन लेखबध्द कर आरोपियो के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व घरेलू सामान जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, चुनाराम धु्रव, दिनदयाल सिंह, प्र.आर. शोभित केवट, विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक जितेन्द्र जाधव, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अफाक खान, शशीकांत जायसवाल, संजय यादव, अभिजीत डाहिरे, बृजनंदन साहू एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।