Homeअन्य खबरेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा पर बिलासपुर विधायक ने जताया आभार

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 07 जुलाई 2023 / बिलासपुर :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी एक बस शुक्रवार तड़के बिलासपुर में हादसे का शिकार हो गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और छह अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए है।

दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर से भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही बस बिलासपुर के बेलतरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े एक हाइवा से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बस में सवार अधिकांश लोग नींद में थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आ रहे हैं। इस मौके पर वे जहां राज्य को विकास की सौगात देने वाले है, वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा, ”प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंबिकापुर से रायपुर ले जा रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। दो लोगों की दु:खद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। हम घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

विधायक शैलेष पांडे ने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

बस दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए विधायक शैलेष पांडे ने मुआवजे की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए इस कार्य की सराहना की व मृत लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने और मृत लोगो की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!