HomeUncategorizedगुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का सत्संग चरित्रवान मनुष्य बनाने...

गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का सत्संग चरित्रवान मनुष्य बनाने का कारखाना है – डॉ.मानस मिश्रा

छत्तीसगढ़ / बिलासपुर 25 दिसंबर 2022 / गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का सत्संग आज वर्तमान में विश्व विख्यात होता जा रहा है। वर्षो पूर्व जिस सत्संग का निर्माण गुरुदेव अनुकूल चंद्र जी ने किया था आज वह विराट रूप ले चुका है संपूर्ण विश्व मे चारो तरफ इनके अनुयायियों की संख्या निरंतर प्रगति पर है। झारखंड स्थित देवघर में ठाकुरजी का एक विशाल आश्रम है जहाँ प्रत्येक दिन हजारो लोग व प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिवस पर लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुँचते है । जब राज भारत न्यूज ने इस विषय पर उनके सत्संग के सह प्रति ऋत्विक डॉ. मानस कुमार मिश्रा सेवा निवृत्त कार्यकारी निदेशक व कोल इंडिया सलाहकार से चर्चा किये तो उन्होंने बताया श्री श्री ठाकुरजी का जन्म 14 सितंबर 1888 को अविभाजित भारत के समय मे बांग्लादेश स्थित हिमाइत पुरा के पबना नामक गाँव हुआ था।वे जन्म से ही अद्भुत थे उनकी लीला देख सभी धर्मों के लोग उन्हें अपने आराध्य के रूप में स्वीकार किये और यही से आरंभ हुआ एक नए विश्व का निर्माण जिसका नाम श्री श्री ठाकुरजी ने सत्संग रखा जिसे वे मनुष्य निर्माण का कारखाना कहते थे। श्री श्री ठाकुरजी की दीक्षा ग्रहण कर आज मनुष्य अपने चरित्र के प्रति संवेदना धारण कर एक उच्व कोटि का चरित्रवान मनुष्य बनने का प्रयास कर रहा है इसलिए श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग को आज बिना किसी विज्ञापन विस्तार के करोड़ो लोग अपना रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!