

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 10 दिसंबर 2023 / रविवार / बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री बनने के कई कयास लगाए जा रहे थे जिसमें सबसे ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम के बाद महिला नेत्रियों में रेणुका सिंह का नाम व सांसद अरुण साव के नाम बार बार ऊपर आने की लहर फैली हुई थी लेकिन अचानक से विष्णु देव साय के नाम पर मुख्यमंत्री का मुहर लगने पर सारी अटकलें समाप्त हो गई है। लेकिन वास्तविकता यही है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पूर्व ही दिल्ली में बैठे पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय ले लिया था इसलिए विष्णु देव साय के नाम की गोपनीयता बनाये रखे थे।
विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साय और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
पेशे से एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव, भारत की 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं। वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।
● विष्णु देव साय के तपकरा समर्थकों में खुशी की लहर
जशपुर जिले के तपकरा विधानसभा क्षेत्र में विष्णु देव साय के समर्थकों व भाजपा नेताओं को जब इस बात की जानकारी मिली कि उनके नेता मुख्यमंत्री बन गए है जो वे सभी खुशी के मारे झूम गए और देखते ही देखते उनके क्षेत्रो में खुशी की लहर दौड़ गई। तपकरा क्षेत्र के जाने माने भाजपा कार्यकर्ता अवध पाठक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सफलता ही उसके अनुशासन का कारण है यहाँ जब सिहासन देते है तो श्रृंगार नही देखते है इसलिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री बनाकर प्रधनमंत्री ने आदिवासी राज्य को उनका हक दे दिया है वही विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वांगीण विकास तय है।