Homeछत्तीसगढ़मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए शिवराज की जगह डॉ. मोहन यादव की...

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए शिवराज की जगह डॉ. मोहन यादव की ताजपोशी,विजयवर्गीय अपने इरादों में हुए विजय

राज भारत न्यूज / छत्तीसगढ़ / 11 दिसंबर 2023 / सोमवार / बिलासपुर :- मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शिवराजसिंह का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था जिसकी वजह थी मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह के बदौलत भाजपा की जीत होना। बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान ठीक समय पर शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना ने पूरे प्रदेश में जादू का काम किया है और भाजपा की जाती सरकार की शानदार वापसी हो गई जिस वजह से शिवराज को ही लोग मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री तय माना जा रहा था लेकिन अचानक से डॉ.मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना लोगों को अचंभित कर दिया है। चूँकि मोहन यादव पिछड़े वर्ग से आते है इसलिए इनको मुख्यमंत्री बनाने की मुख्य वजह भाजपा का पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को रिझाना है जिसका सीधा फायदा लोक सभा चुनाव में भाजपा को मिल सकती है।

● कैलाश विजयवर्गीय बने मध्यप्रदेश के किंग मेकर

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से लगभग तीन बार विजयी हो चुके है और इन्हें भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का सबसे करीबी माना जाता है। मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सबसे अहम भूमिका कैलाश विजयवर्गीय का ही माना जा रहा है कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए मोहन यादव के नाम की पेशकश की थी जिसे अमित शाह ने हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री बना दिया है इसलिए अब लोग मध्यप्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय को किंग मेकर का नाम दे रहे है।

● वर्तमान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के पैर छुकर लिया आशीर्वाद

मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पैर छुकर आशीर्वाद लिया है। बताया जाता है कि शिवराज सिंह का उपयोग पार्टी लोकसभा चुनाव में कर सकती है साथ ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है इसलिए इन्हें स्वतंत्र कर रखा गया है। फिलहाल परिस्थिति जो भी हो लेकिन शिवराज सिंह का मुख्यमंत्री न बनना भाजपा के किसी नई रणनीति को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!