

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / 20 मार्च 2024 / बुधवार / बिलासपुर :-
● आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए थाना सिविल लाइन में आज दिनांक 20.03.2024 को किया गया शांति समिति बैठक आयोजन
● बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाइन गौरव ठाकुर, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य एवं सभी वार्डो के पार्षदों व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 20.03.2024 को थाना सिविल लाइन प्रांगण में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रभारी डीएसपी गौरव ठाकुर, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर एवं सभी वार्डो के पार्षदों व सभी समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों होली, रमजान ईद, इस्टर, गुड फ्राइडे, चेटीचंड को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही रैली, लाउड स्पीकर, डीजे, के संबंध में बातचीत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा भी सभी को त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में बातचीत करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ने अपना ब्यान जारी करते हुए कहा होली या किसी भी त्यौहार में किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों को बख्शा नही जाएगा पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है जिससे शांति पूर्वक त्यौहार मनाया जा सके
और क्या कहा पुलिस अधिकारी ने देखें वीडियो