

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / 08 जुलाई 2024 / मंगलवार / बिलासपुर / सिटी :-
● अंतर्राज्यीय देह व्यापार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।
● सरकण्डा के मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही।
● मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिले 1 युवक एवं 8 युवतियां।
● सभी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।
सरकंडा क्षेत्र स्थित मोपका क्षेत्र के एक मकान में बहुत दिनों से चल रहे देह व्यापार पर दबिश देते हुए पुलिस ने अन्य राज्यों से शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को बहुत दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में देह व्यापार संचालित है जिसे विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39 वर्ष पता मशानगंज थाना सिविल लाईन बिलासपुर संचालित कर रहा है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त है। उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।