

राज भारत न्यूज़ / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर / सिटी :-
● माँ मरी माई मंदिर के दोनों ओर नव सड़क निर्माण हेतु जनप्रतिनिधी व क्षेत्र वासियों ने रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
बिलासपुर नगर पालिक निगम रेल्वे क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुर सुंदरी वार्ड 70 न्यू लोको कॉलोनी,नजरलाल पारा सिरगिट्टी क्षेत्र में त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर स्थित है। क्षेत्र स्थित यह मंदिर क्षेत्रवासियों के आस्था का केंद्र है,विभिन्न धर्मिक आयोजन धर्मिक क्रियाकलाप इस मंदिर क्षेत्र में आयोजित होते रहते हैं सभी नवरात्रि, गौरी गौरा पूजा,छठ पूजा,शिवरात्रि विभिन्न धर्मिक आयोजन विसर्जन कार्यक्रम मंदिर व मंदिर तालाब में संपन्न किये जाते हैं। इस स्थान में एक रेलवे स्कूल भी स्थापित है जहाँ हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे अध्यनरत है। सिरगिट्टी क्षेत्र वासी भी मंदिर की इस मुख्य सड़क का उपयोग मंदिर स्कूल रेलवे टिकट घर व स्टेशन जाने हेतु करते हैं। सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हालत में जिससे क्षेत्रवासियों को पैदल चल पाना बमुश्किल हो पाता। सम्बंधित बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को मंदिर समिति मुख्य पुजारी तरुण अचारी व सदस्य दिनेश दीनू कौशिक, द्रोण साहू द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, विधायक द्वारा तत्काल सम्बंधित विषय के निराकरण हेतु रेल प्रबंधक के नाम पत्र लिखा गया जल्द नव सड़क निर्माण हेतु आग्रह किया गया।
जनप्रतिनिधी वार्ड 70 त्रिपुर सुंदरी के पार्षद आर.श्रीनू व जय बूढ़ादेव वार्ड नं 12 के पार्षद विजय सिंह मरावी सहित क्षेत्र के नागरिक दिनेश पाठक,रमेश साहू,द्रोण साहू,सोमनाथ पाण्डेय एवं क्षेत्रवासियों द्वारा व्यवस्थित सड़क निर्माण हेतु मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा व जल्द से जल्द नव सड़क निर्माण हेतु आग्रह निवेदन किये।