

छत्तीसगढ़ / 12 फरवरी 2023 / बिलासपुर :- भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व लद्दाख के उप राज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के स्तीफा को मंजूर कर बड़े पैमाने पर राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ , बिहार , झारखंड सहित कई राज्यों के गवर्नर बदले गए है वही पर अयोध्या केस सुनवाई करने वाले व फैसला सुंनाने वाले पीठ का हिस्सा रहे सेवा निवृत्त न्यायाधीश अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरि चंदन को नियुक्त किया गया है वही छत्तीसगढ़ में राज्यपाल रही अनसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है साथ ही दुर्ग भिलाई निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश बैस को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है जो कि पूर्व में झारखंड के राज्यपाल थे।
● राज्यपालों की व्यापक फेरबदल एक केंद की एक बड़ी मिशन -:
देश में राज्यपालों की वृहद रूप से फेरबदल को भविष्य में केंद्र की एक बड़ी चुनावी मिशन के रूप में भी देखा जा रहा है। लंबे अर्से से भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपनी सरकार चलाते आ रही है जहाँ छत्तीसगढ़ सहित कुछ राज्यों को खो चुकी भाजपा गंभीरता दिखाते हुए एक नए मिशन के तहत राज्यपाल बदलकर केंद्र की योजनाओं पर नजर रखेगी व राज्य की समस्याओं की जानकारी ले सकती है। बहरहाल जो भी हो देखना यह है कि इस रणनीति का भविष्य में भाजपा को क्या फायदा मिलेगा ।
