
छत्तीसगढ़ / 13 फरवरी 2023 / बिलासपुर :- मस्तूरी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है। शिनाख्त करने पर मृत युवक की पहचान बिलासपुर मोपका निवासी के रूप में हुई है। क्षेत्र के निवासियों सहित पुलिस ने इस घटना को हत्या के रूप में देख रही है।
पुलिस के अनुसार 12.02.2023 एवं 13.02.2023 के दरमियानी रात्रि में मस्तूरी शराब भट्ठी के आगे करीब 200 मीटर दूर नहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 30 वर्ष का शव मिला है जिसके पेट एवं गला एवं सर में चोट के निशान है प्रथम दृष्ट्या मृतक का हत्या होना प्रतीत हो रहा है मृतक की पहचान अनीश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता नरेश सिंह ठाकुर निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुआ है जिसकी अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।