Homeअध्यात्मगुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव...

गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव का कल रविवार 19 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ / 18 फरवरी 2023 / बिलासपुर :- युग पुरुषोत्तम परम प्रेम मय गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव का आयोजन देवघर आश्रम के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित विदेशों में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। श्री श्री ठाकुरजी के भक्त वृन्द उत्साहित रूप से इस महोत्सव में शामिल हो रहे है। इसी क्रम में शंकर नगर स्थित सत्संग विहार केंद्र बिलासपुर में भी 19 फरवरी रविवार को श्री श्री ठाकुरजी का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव मनाया जाएगा जिसकी भव्य रूप से सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है साथ ही दूर दराज से उत्सव में शामिल होने आए भक्त वृन्दो के ठहरने का उत्तम व्यवस्था भी आयोजन कर्ताओं द्वारा कर दिया गया है।

गुरुदेव श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 135 वाँ शुभ जन्म महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी रविवार को शंकर नगर स्थित सत्संग विहार में आयोजित होगा। जिसमे राज्य भर के अनुयायी उक्त महोत्सव में शामिल होने जा रहे है। सत्संग विहार के प्रमुख ऋत्विक डॉ. मानस मिश्रा ने बताया श्री श्री ठाकुरजी का जन्म उत्सव प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम के मनाया जाता है जिसमे जिले सहित दूर दराज के गुरु भक्त उपस्थित होकर इस महा अनुष्ठान में शामिल होकर अमृत सत्संग का आनंद लेते है। 19 फरवरी रविवार को प्रातः 5 बजे से ही उत्सव प्रारंभ हो जाता है जिसमे सर्व प्रथम प्रातः 5:30 पर उषा कीर्तन 6:26 प्रार्थना वाणी पाठ व संगीतांजली 8:30 पर नाश्ता 9:30 पर शोभायात्रा 11 बजे सत्संग साधारण सभा ( आलोच्य विषयः युग समस्या के समाधान में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का भावा आदर्श ) 1 बजे भंडारा प्रसाद 3 बजे मातृ सम्मेलन ( आलोच्य विषय नारी जीवन मे आदर्श की प्रयोजनीयता ) साथ ही बच्चों का ड्रॉइंग प्रतियोगिता , संध्या 4:45 पर डीपी कार्य की समीक्षा कार्यक्रम के अंतिम में संध्या 5:52 बजे प्रार्थना के समापन व प्रसाद वितरण होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!